मैनचेस्टर सिटी, लिसेस्टर की बीच गोलरहित ड्रॉ पर छूटा मैच (लीड-1)

लिसेस्टर , 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर सिटी और लिसेस्टर सिटी के बीच हुआ मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इस ड्रॉ के साथ लिसेस्टर के लीग में 39 अंक हो गए हैं। लीग में शीर्ष पर काबिज टीम आर्सेनल के भी 39 अंक हैं, लेकिन आर्सेनल के लीग में लिसेस्टर से ज्यादा गोल होने के कारण वह शीर्ष पर बनी हुई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंगलवार को लिसेस्टर किंग पॉवर स्टेडियम लिसेस्टर के समर्थकों से खचाखच भरा हुआ था, जो अपने क्लब को शीर्ष पर देखना चाहते थे।

मैच के 18वें मिनट में सिटी के केविन डी ब्रूयने ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन गोलकीपर कास्पर सेचमिचेल ने उनकी कोशिश कामयाब नहीं होने दी।

कुछ देर बाद लिसेस्टर की तरफ से रियाद माहरेज ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी असफल रहे।

इसके बाद सिटी के रहीम स्टर्लिग ने पांच मिनट के अन्दर तीन बार गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों ही बार कास्पर ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

माध्यांतर के बाद मेहमानों ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी, लेकिन अंतिम 20 मिनट में मेजबानों ने मैच में वापसी की। लेकिन दोनों ही क्लब गोल करने में नाकामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493