रोक, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली की अर्थव्यवस्था ने इस साल उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और इसमें विकास दर्ज की जा रही है। यह बात प्रधानमंत्री मत्तेयो रेनजी ने कही।
रेनजी ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “2014 के मुकाबले 2015 बेहतर रहा और यह गत वर्ष किए गए अनुमान से भी बेहतर रहा।”
उन्होंने कहा, “इटली फिर से चल निकला है।” उन्होंने कहा कि रोजगार दर भी बढ़ी है।
रेनजी ने कहा कि इटली ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है कि इटली यूरोप का एक बीमार देश बना रहेगा।
उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले यह चिंता जताई जा रही थी कि इटली में आर्थिक सुस्ती लंबे समय तक बनी रहेगी, लेकिन यदि इस साल के आंकड़े पर नजर डालें, तो पता चलेगा कि सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर्ज की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath