जेटली ने डीडीसीए भ्रष्टाचार को दबाने की कोशिश की : आप

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व मौजूदा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में अनियमितताओं की जानकारी थी। उन्होंने यह भी कहा कि जेटली ने इस मामले की जारी जांच को प्रभावित करने की कोशिश की।

आप नेता आशुतोष ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि सिंडीकेट बैंक क्रिकेट क्लब धांधली मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज होने के बाद जेटली ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखा और उससे इस पूरे मामले की जांच बंद करने के लिए कहा, जो डीडीसीए अनियमितताओं का ही हिस्सा है।

आशुतोष ने कहा, “जेटली डीडीसीए में चल रहे भ्रष्टाचार से वाकिफ थे, लेकिन उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा, “जेटली ने दिल्ली पुलिस पर दबाव (डीडीसीए मुद्दे पर) बनाने के लिए उस वक्त राज्यसभा में विपक्ष के नेता के अपने पद का दुरुपयोग किया।”

आशुतोष ने जेटली के इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि जेटली डीडीसीए मामले में पूरी तरह संलिप्त हैं तथा उन्होंने जांच को प्रभावित करने की भी कोशिश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493