वाशिंगटन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिपबिल्कन पार्टी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन और उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर शाब्दिक हमले बढ़ा दिए हैं। और, इसी के बीच उन्होंने यह कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है अगर मीडिया उनके निजी जीवन की जांच पड़ताल करे।

इओवा में एक रैली में शामिल होने से पहले अपने निजी विमान में ट्रंप ने यह बात कही। उनसे संवाददाताओं ने पूछा था कि क्या यह सही होगा कि मीडिया या विरोधी उनके निजी ‘अवगुणों’ को उसी तरह उठाएं जिस तरह वह हिलेरी क्लिंटन के बारे में बोलते रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस इंटर्न मोनिका लेविंस्की और पाउला जोंस के साथ बिल क्लिंटन के जगजाहिर रिश्तों का जिक्र करते हुए एनबीसी न्यूज से कहा, “अगर वे मेरे खिलाफ महिला कार्ड खेल रहे हैं तो फिर यह सही है।”
उन्होंने कहा कि बिल क्लिंटन के पास ‘महिलाओं के उत्पीड़न’ का एक पैटर्न है।
ट्रंप ने कहा, “सच तो यह है कि यह हिलेरी हैं जिन्होंने यह पूरा ‘लैंगिकवादी’ मामला उठाया है। मैंने सिर्फ पलटकर उन्हें यही चीज लौटा दी, क्योंकि उनके पास एक बड़ी समस्या है, जो ठीक उनके घर में मौजूद है।”
इस बीच तीन बार न्यूयार्क के गवर्नर रह चुके जार्ज पटाकी ने चुनाव सर्वे में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाने के बाद राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का ऐलान किया है। ट्रंप ने पटाकी के बारे में एक बार कहा था कि वह ‘कुत्ता पकड़ने वाले के रूप में भी नहीं चुने जा सकते।’
पटाकी के मैदान से हटने के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दौड़ में 11 दावेदार रह गए हैं।
dharmpath.com dharmpath