मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में नाकाम : कांग्रेस

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में असफल रही है।

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “आर्थिक मोर्चे पर, सरकार को पता नहीं है कि अर्थव्यवस्था को कैसे पुनर्जीवित किया जाए..हम किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं कर रहे हैं।”

शर्मा ने कहा कि राजग सरकार का 19 महीने का कार्यकाल ‘प्रशासनिक निर्णयों, नीति निर्माण और सत्ता के गैरजवाबदेह केंद्रीकरण’ के लिए जाना जाएगा। इसकी वजह से “काम करने की अधिनायकवादी शैली सामने आई, जिसने शासनिक ढांचे को ध्वस्त किया, प्रशासन को पंगु बनाया और संस्थाओं की हैसियत घटा दी।”

उन्होंने कहा, “संप्रग सरकार की बनाई कल्याणकारी व्यवस्था अब कमजोर पड़ गई है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए धन में बड़े पैमाने पर कमी की है।”

उन्होंने कहा, “अगर आप सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की गणना पुराने तरीके से करें तो पाएंगे कि विकास दर महज 5.2 फीसदी है।”

शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र का बुरा हाल है और मोदी सरकार बाढ़ और सूखे से बुरी तरह परेशान किसानों के मामले में नाकाम रही है। सरकार गरीबों और वंचितों के प्रति असंवेदनशील है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493