नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगले साल होने वाले हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण के लिए स्वीडन के ब्योर्न इस्बर्ग को निदेशक नियुक्त किया गया। हॉकी इंडिया (एचआई) ने इसकी घोषणा की।
अगले वर्ष 18 जनवरी से 19 फरवरी तक चलने वाली एचआईएल के मैच छह स्थानों पर खेले जाएंगे।
लीग में शहर आधारित छह टीमें खेलेंगी जिनमें जेपी पंजाब वॉरियर्स, दिल्ली वेवराइडर्स, कलिंगा लांसर्स, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स, दबंग मुंबई और मौजूदा चैम्पियन रांची रेज शामिल हैं।
एचआई के अनुसार, इस्बर्ग के अलावा स्कॉटलैंड के एंडी माएर को अम्पायरों का मैनेजर और मलेशिया के मुथुकुमार बालाकृष्णन को लीग का सहायक निदेशक बनाया गया।
एचआईएल-2016 अधिकारियों की सूची :
निदेशक : ब्योर्न इस्बर्ग (स्वेडन)
मुख्य अंपायर मैनेजर : क्रेग ग्रिबल (न्यूजीलैंड)
अंपायर मैनेजर : एंडी माएर (स्कॉटलैंड)
सहायक निदेशक : मुथुकुमार बालाकृष्णन (मलेशिया), गाविन हॉक (न्यूजीलैंड)
तकनीकी अधिकारी : क्लाउडियस डी सेल्स (भारत), देविंदर भाटिया (भारत), आशुतोष वर्मा (भारत)
निर्णायक : मिलिंद नारवेकर (भारत), अंजली शर्मा (भारत), सोनिया बाथला (भारत)
अंतर्राष्ट्रीय अंपायर : जर्मन मोंटेस डी ओका (अर्जेटीना), मार्सिन ग्रोचल (पोलैंड), मार्टिन मैडेन (स्कॉटलैंड), डेविड टोमलिंसन (न्यूजीलैंड), याकूब मेजलिक (चेक गणराज्य), बेन गोंटगेन ( जर्मनी)।
भारतीय अंपायर : आर.वी. रघुप्रसाद, जी. एस. सांघा, रिपुदमन शर्मा, दीपक जोशी, धवल प्रजापति, अनिल कुमार।
dharmpath.com dharmpath