कांग्रेस ने रमन सिंह से इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने यह मांग इस आरोप के बाद की है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटने के लिए धन देने की पेशकश की गई थी।

कांग्रेस ने मामले की जांच की मांग भी की है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा, “जांच जारी रहने तक यह सही नहीं होगा कि रमन सिंह मुख्यमंत्री पद पर बने रहें, क्योंकि वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “अगर मामले में कांग्रेस नेता शामिल हैं, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए।”

इंडियन एक्सप्रेस ने आडियो टेप के हवाले से समाचार दिया है कि 2014 में अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए धन का लेन-देन हुआ था।

कांग्रेस प्रत्याशी मंतुराम पवार ने चुनाव मैदान से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। इसी साल मार्च में पवार ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

इस उपचुनाव में भाजपा को बिना लड़े जीत मिल गई थी। साल भर बाद आडियो टेप सामने आया है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस नेताओं की बातें रिकार्ड हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493