रियो ओलम्पिक पार्क का काम 95 फीसदी पूरा

रियो डी जनेरियो, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगले साल ब्राजील के रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए बनाए जा रहे बारा ओलम्पिक पार्क का काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। ओलम्पिक आयोजन समिति ने इसकी पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बारा स्पोर्ट् कॉम्प्लेक्स में कुल नौ स्पोर्ट्स अरेना बनाए गए हैं जिनमें 16 ओलम्पिक और नौ पारालम्पिक खेलों का आयोजन किया जाना है।

साथ ही इस पार्क में एक मीडिया हाउस और एक अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण केंद्र भी होगा।

रियो ओलम्पिक की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को कहा गया है कि ओलम्पिक और पारालम्पिक गांव, जिनमें तकरीबन 14,000 एथलीट रुकेंगे, के निर्माण का कार्य करीब 97 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

ओलम्पिक के हॉकी केंद्र का निर्माण भी 99 प्रतिशत तक हो पूरा चुका है, वहीं यूथ एरेना का काम 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इस यूथ अरेना में बास्केटबाल, मॉडर्न पेंटाथलॉन और व्हीलचेयर तलवारबाजी की स्पर्धाएं खेली जाएंगी।

गोल्फ कोर्स और तीन एक्स-पार्क केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493