लॉस एंजेलिस, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी श्रृंखला ‘ग्ली’ के अभिनेता मार्क सेलिंग को बाल अश्लीलता के आरोप में मंगलवार गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें 20,000 डॉलर की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) के इंटरनेट बाल अपराध रोधी कार्यबल ने रविवार 33 वर्षीय अभिनेता के घर पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। मंगलवार को उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
एलएपीडी के अधिकारी लिलियाना प्रिसियाडो ने पुष्टि की है कि मार्क सेलिंग को कैलिफोर्निया के सनलैंड में गिरफ्तार किया गया और उन्हें 20,000 डॉलर के भुगतान पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
शेरिफ विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने जमानत का भुगतान किया। अब वह अगले साल 22 जनवरी को पेश होंगे।
इसके अलावा कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath