दिल्ली ट्रांसको को सर्वश्रेष्ठ पारेषण कम्पनी का पुरस्कार

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की स्वायत्त संस्था, केन्द्रीय सिंचाई एवं विद्युत बोर्ड ने बुधवार को दिल्ली सरकार के उपक्रम दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ पारेषण कम्पनी का पुरस्कार प्रदान किया है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पारेषण कम्पनी का पुरस्कार बेहतरीन प्रदर्शन तथा पारेषण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड को प्रदान किया गया है।

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुत्थान मंत्री उमा भारती ने दिल्ली ट्रासको के प्रबंध निदेशक संजीव सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर राजस्थान के जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, दिल्ली ट्रांसको के निदेशक (वित्त) जे. पी. एस. चावला तथा निदेशक (परिचालन) प्रेम प्रकाश भी उपस्थित थे।

बयान के अनुसार, केन्द्रीय सिंचाई एवं विद्युत बोर्ड ने अपने स्थापना दिवस पर जल संसाधन, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं तथा व्यक्तियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493