मप्र में गिद्धों की गणना 23 जनवरी को

भोपाल, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पहली बार गिद्धों की गणना कराई जा रही है। यह गणना 23 जनवरी को होगी। राज्य में किए गए सर्वेक्षण में 30 जिलों में 592 स्थानों पर गिद्घों के आवास पाए गए हैं।

आधकारिक तौर पर बुधवार को दी गई जानकारी में बताया गया कि विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके प्रकृति के सफाईकर्मी गिद्ध को बचाने के लिए राज्य शासन द्वारा वर्ष 2016 में दो चरण में राज्यव्यापी गणना करवाई जाएगी। प्रथम चरण गणना 23 जनवरी और द्वितीय चरण गणना मई में होगी। संकलित जानकारी एवं गणना के आंकड़ों के आधार पर भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल प्रादेशिक गिद्घ एटलस तैयार करेगा। एटलस के आधार पर गिद्घ और गिद्घ आवास स्थलों के संरक्षण की रणनीति तैयार की जाएगी।

बताया गया है कि अब तक किए गए सर्वेक्षणों में 30 जिले के 592 स्थानों पर गिद्घों के आवास पाए गए हैं। सर्वाधिक 80 गिद्घ आवास श्योपुर जिले में, 68 छिन्दवाड़ा और 59 आवास श्योपुर जिले में चिन्हांकित किए गए हैं।

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान द्वारा भोपाल, इंदौर, सिवनी, जबलपुर, छतरपुर एवं शिवपुरी में गिद्घ गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा चुका है। इसके अलावा एक से 15 जनवरी 2016 तक वन वृत्त स्तरीय कार्यशालाएं होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493