मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की उदीयमान बैडमिंटन प्रतिभा एच. एस प्रनॉय का कहना है कि प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) ने देश के युवा खिलाड़ियों को बैडमिंटन दिग्गजों के साथ खेलने और सीखने का अवकर मुहैया करवाया है।
बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में प्रनॉय ने कहा, “यह युवाओं के लिए बड़ा मौका है कि वह देश और दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलें और सीखें। पीबीएल ने हमें यह अवसर दिया है और हमें इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।”
दो जनवरी से शुरू हो रही पीबीएल में प्रनॉय मुंबई रॉकेट्स से खेलते नजर आएंगे।
मुंबई की टीम में प्रनॉय के अलावा दानिश माथियास बोए, आर. एम. वी. गुरुसाईदत्त, रुत्विका गड्डे, हान ली, लियू जी डी, व्लादिमीर इवानोव, मनु अत्री, चायुत त्रियाचार्ट और कैमिला जुहल शामिल हैं।
मुंबई के अलावा लीग में दिल्ली ऐसर्स, हैदराबाद हंटर्स, बेंगलुरू टॉप गन्स, चेन्नई स्मैशर्स और अवध वॉरियर्स को मिलाकर कुछ छह फ्रैंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी।
लीग की शुरुआत मुंबई रॉकेट्स और अवध वॉरियर्स के बीच मैच से होगी।
अपनी टीम पर प्रनॉय ने कहा, “हमारे पास एक संतुलित टीम है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करने की जरूरत है। हर टीम आंकड़ों के लिहाज से बेहतर दिख रही है लेकिन देखना यह होगा की किस दिन कौन सी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है।”
लंदन ओलम्पिक-2012 में पुरुष युगल वर्ग का कांस्य पदक जीतने वाले बोए ने इस मौके पर कहा, “लीग में खेलना जूनियर खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। मैं लीग में अपना शत प्रतिशत देने को कोशिश करूंगा और जूनियर खिलाड़ियों के पूरी मदद करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath