उत्तर प्रदेश में सुबह में कोहरा

लखनऊ, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में गुरुवार सुबह कोहरे का असर दिखा, जिससे ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव आने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की धुंध रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान बदली छाने और ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, कानपुर में 5.2 डिग्री, गोरखपुर में छह डिग्री, झांसी में 6.3 डिग्री और इलाहाबाद में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493