भोपाल, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह शीतलहर का असर कम होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। गुरुवार सुबह शीतलहर का असर कुछ कम रहा। धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, इंदौर में 14 डिग्री, ग्वालियर में 9.4 डिग्री और जबलपुर में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 27.7 डिग्री और जबलपुर में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।