चीन में हमले की अफवाहें फैलाने वाले 5 लोगों पर कार्रवाई

लोक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पांच लोगों को इंटरनेट पर चीन में आतंकवादी हमलों के बारे में झूठी अफवाहें फैलाने के मामले में हिरासत में लिया गया है।

अफवाहों में दक्षिणी के शेनझेन शहर में एक स्कूल में एक आतंकवादी द्वारा 11 लोगों को मारने की झूठी खबर शामिल है, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया था।

अफवाहें फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों ने अपनी हरकत पर अफसोस जताया है।

एक एमपीएस अधिकारी ने बयान में कहा, “इंटरनेट पर झूठी अफवाहों विशेषकर आतंकवादी हमलों से संबंधित अफवाहों के प्रचार-प्रसार से कानून व्यवस्था व सामाजिक सद्भाव प्रभावित होता है।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस सनसनी फैलाने वाली अफवाहें बर्दाश्त नहीं करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493