रजनीकांत की ‘कबाली’ का हिस्सा नहीं जेट ली

चेन्नई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के एक्शन स्टार कलाकार जेट ली दक्षिण भारतीय फिल्मजगत के मेगास्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कबाली’ में नहीं हैं। हालांकि इससे पहले उनके फिल्म से जुड़ने की खबरें थीं।

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है।

फिल्म की टीम के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह केवल अटकलें हैं कि ऐसा हो रहा है। फिल्म की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय कलाकार को लाने के बारे में सोचा था, लेकिन वह निश्चित रूप से जेट ली तो नहीं थे।”

सूत्र ने बताया कि फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग मलेशिया में हुई है और पूरी टीम खलनायक के किरदार के लिए विदेशी कलाकार के बारे में सोच रही थी, लेकिन स्थिति अनुकूल नहीं रही।

पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कबाली’ में राधिका आप्टे, कलाइरासन और रित्विका मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493