फैजल सैफ की अगली हॉरर फिल्म ‘श्राप’

चेन्नई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक फैसल अली की आगामी 3डी हॉरर फिल्म का शीर्षक ‘श्राप’ है। यह हिंदी-तमिल की द्विभाषी फिल्म है।

फिल्म में राजपाल यादव और कविता राधेश्याम मुख्य भूमिका में हैं।

सैफ ने आईएएनएस से कहा, “तमिल और हिन्दी संस्करण दोनों की स्क्रिप्ट को अंतरिम रूप दे दिया गया है। मुख्य किरदार के लिए तमिल कलाकार को उतारा जा चुका है। फिल्म की शूटिंग प्राग में जनवरी के अंत तक शुरू होगी और हम दोनों भाषाओं की फिल्म की शूटिंग एक साथ करेंगे।”

फिल्म के हिंदी संस्करण का शीर्षक ‘श्राप’ है जबकि फिल्म के तमिल संस्करण का शीर्षक ‘श्रापम’ है।

कविता के जन्मदिन पर गुरुवार को निमार्ताओं ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया।

फैजल सैफ के मुताबिक, यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे डरावनी और बोल्ड फिल्म होगी।

नीलम शर्मा एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म नीलम शर्मा द्वारा निर्मित होगी। निर्माताओं ने अगले साल अगस्त में फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493