सही चुनाव रणनीति तैयार की जाएगी : जयललिता

चेन्नई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने यहां गुरुवार को कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सही रणनीति तय करेंगी।

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जयललिता ने पार्टी की एक बैठक में कहा कि अलग-अलग चुनाव लड़ने के लिए अलग-अलग रणनीतियां बनानी होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में एक सही निर्णय लेंगी।

उन्होंने कहा, “चुनाव जीतने की कोई एकरूप रणनीति नहीं है।”

जयललिता ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपनानी होंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया, ताकि एआईएडीएमके सत्ता में फिर आ सके।

जयललिता ने कहा कि एआईएडीएमके ने राज्य में छह बार सरकार बनाई है। इनमें से तीन सरकार पार्टी संस्थापक एम.जी. रामचंद्रन व तीन सरकार उनके नेतृत्व में बनी है।

इससे पूर्व बैठक में पार्टी ने कई प्रस्ताव पारित किए, जिनमें चुनावी रणनीति तय करने का पूरा अधिकार जयललिता को देना और केंद्र सरकार से बाढ़ राहत कोष जल्द जारी कराने का आग्रह शामिल है।

पार्टी ने केंद्र सरकार से राज्य में बैल पर काबू पाने का खेल ‘जल्लीकट्टू’ कराने की अनुमति देने और राज्य के मछुआरों को श्रीलंका के सुरक्षाबलों की प्रताड़ना से बचाने के कदम उठाने के लिए अध्यादेश जारी करने का आग्रह भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493