पीबीएल में सायना के साथ खेलने को बेताब हैं व्रुषाली

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की उदीयमान बैडमिंटन प्रतिभा जी. व्रुषाली प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की फ्रेंचाइजी अवध वॉरियर्स के लिए देश की शीर्ष बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल के साथ खेलने को बेताब हैं।

पीबीएल का आगाज दो जनवरी से होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला अवध वॉरियर्स और मुंबई रॉकेट्स के बीच होगा।

व्रुषाली ने गुरुवार को कहा, “सायना नेहवाल के साथ एक ही टीम में होना सपना सच होने सरीखा है। मेरे लिए यह किसी महान अवसर के समान है, क्योंकि इससे मुझे सायना से अहम चीजें सीखने का मौका मिलेगा।”

व्रुषाली ने कहा, “मैं अवध वॉरियर्स के लिए खेलने को बेचैन और रोमांचित हूं। सायना के अलावा टीम में अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं, जो हमारी टीम को मजबूत बनाते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी टीम ही खिताब जीतेगी। इसके अलावा पीबीएल में शामिल किए गए नए नियमों को लेकर भी मैं रोमांचित हूं।”

अवध और मुंबई के अलावा पीबीएल में चार अन्य शहर आधारित फ्रेंचाइजी टीमों में दिल्ली एसर्स, हैदराबाद हंटर्स, बेंगलुरू टॉप गन्स और चेन्नई स्मैशर्स शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493