गायक अदनान सामी को मिलेगी भारत की नागरिकता

मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। मशहूर गायक आदनान सामी को नए साल में भारत की नागरिकता मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उनका नए साल का तोहफा है।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि आदनान सामी को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने मानवीय आधार पर गृह मंत्रालय से भारतीय नागरिकता देने का अनुरोध किया था और इस बाबत उन्होंने मंत्रालय में एक प्रस्तुति भी दी थी।

पाकिस्तानी मूल के गायक ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह मेरे लिए नए साल का तोहफा है। मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं। आज मैं बेहद खुश हूं।”

ब्रिटेन में जन्मे और अब तक कनाडा के नागरिक रहे सामी मार्च 2001 से ही भारत में वीजा पर रह रहे हैं। उन्हें अंतिम बार वीजा विस्तार इस साल अक्टूबर में दिया गया था।

विभिन्न प्रकार के संगीत वाद्ययंत्रों को बजाने में माहिर और अपनी खास आवाज के लिए मशहूर सामी हमेशा इस बात पर बरकरार रहे कि भारतीयों से उन्हें जो प्यार मिला है, उनके लिए वही सबकुछ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493