उप्र : नए साल का जश्न मनेगा कई दिन

सहालग (शुभ मुहूर्त) न होने पर भी डीजे की बुकिंग फुल है। ऐसे में नए वर्ष का स्वागत करने वाले शहर के लोगों ने ढोल और नगाड़ों की भी बुकिंग करवा ली है। डीजे डिमांड को देखते हुए डीजे बुकिंग के रेट में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।

नए साल के मौकों पर चलने वाला जश्न कई दिनों बाद तक मनाया जाएगा। यानी खुशियां महज एक दिन नहीं, बल्कि कई दिनों तक जश्न की तरह मनाई जाएंगी। कई लोगों ने इसके लिए अलग-अलग दिन पार्टी भी रखी है, ताकि 2016 के आगाज की खुशियों का मजा ज्यादा दिनों तक लिया जा सके।

हर साल की तरह शहर के रिसोर्ट क्लब होटल और पार्टी के लिए डीजे नाइट के लिए डीजे बुक हो चुके हैं। शहर में तकरीबन 459 रजिस्टर्ड डीजे हैं। इनमे से 99 प्रतिशत की बुकिंग हो चुकी है। डीजे संचालक रेहान ने बताया की नए साल पर डीजे की बुकिंग खूब होती है।

अभी विवाह की तारीख न होने के कारण कई डीजे वाले शहर के बाहर भी गए हैं। ऐसे में डीजे बुकिंग को लेकर थोड़ी परेशानी हो रही है। ढोल-नगाड़े वाले मनोज ने बताया कि डीजे की बुकिंग फुल होने के कारण कई लोग ढोल वालों को बुला रहे हैं। ढोल के संगीत पर डांस होगा। कई जगहों पर भांगड़ा होने वाला है, जिसके लिए तैयारी हो रही है।

एमबी क्लब, अवध जिम खाना क्लब, गोल्फ क्लब, आनंदी वाटर पार्क, जीरो डिग्री, स्कार्पियो क्लब, दयाल पैराडाइज ऑरा, जेमिनी क्लब में इस बार नए साल की धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493