कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव की एक युवती शहर की ओर बाजार आ रही थी। वह कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित प्लेटफार्म नंबर चार से गुजर रही थी, तभी उसी के गांव के निवासी प्रेमशंकर पुत्र लक्ष्मण सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया। स्टेशन पर ही उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
युवती ने पहले तो खुद ही छेड़छाड़ का विरोध किया, लेकिन जब आरोपी नहीं माना तो उसने चीख-पुकार शुरू कर दी। युवती की चीख सुनकर अन्य यात्री जब तक पहुंचते, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
युवती ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं कासगंज कोतवाली में भी पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath