अपने करियर से संतुष्ट हूं : राजपाल

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि वह अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट हैं और जिंदगी में अच्छी उन्नति कर रहे हैं।

ग्लोबल एचीवर्स अवार्ड समारोह के दौरान राजपाल ने कहा, “मैं जो काम कर रहा हूं उससे बहुत संतुष्ट हूं। मैं हमेशा से जो करना चाहता था, वह काम मुझे मिल रहा है।”

इस अवार्ड समारोह में सप्ताह की शुरुआत में राजपाल यादव को भी सम्मानित किया जाएगा।

राजपाल ने बताया, “अभी मेरे पास चार-पांच परियोजनाएं हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय और अलग-अलग फिल्में शामिल हैं।”

राजपाल को फिल्मों में बेहतरीन हास्य किरदारों के लिए जाना जाता है। वह जल्द ही फिल्मकार फैसल सैफ की हिंदी-तमिल फिल्म ‘श्राप’ में कविता राधेश्याम के साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493