दिल्ली के पर्यटन मंत्री मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचे

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा शुक्रवार को मोटरसाइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे।

कपिल ने शुक्रवार पहली जनवरी से लागू हुए और 15 जनवरी तक चलने वाली सम-विषम नंबर योजना के दौरान अकेले कार का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया है।

वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई निजी वाहनों के लिए सम-विषम योजना के पहले दिन शुक्रवार को मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें यमुना विहार से दिल्ली सचिवालय पहुंचने में 20 मिनट का समय लगा।

मिश्रा ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि दिल्ली ने इस योजना को स्वीकार कर लिया है। मैं बहुत खुश हूं।”

यह योजना रविवार के अलावा प्रतिदिन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक के लिए ही लागू की गई है।

मिश्रा ने कहा, “मैं अगले 15 दिनों तक अपनी कार में अकेले सफर नहीं करूंगा। मैं या तो कार पूलिंग कर या फिर मोटरसाइकिल से सफर करूंगा।”

पर्यटन मंत्री के अनुसार, सामान्य कार्यदिवस पर उन्हें अपने घर से दिल्ली सचिवालय तक का सफर तय करने में करीब एक घंटे का समय लगता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493