नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को अपने होमपेज डूडल को नए ढंग में प्रदर्शित कर सभी उपयोगकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी।
डूडल के पेज पर एक शाखा पर बैठे रंग-बिरंगे पांच पक्षियों का कार्टून दर्शाया गया है। इसमें पार्टी की टोपी पहने हुए पांच पक्षी दर्शाए गए हैं, जो 2016 को प्रदर्शित कर रहे हरे रंग के अंडे के फूटने पर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले 31 दिसम्बर (गुरुवार) को इन्हीं पक्षियों को दर्शाया गया था, जो हरे रंग के अंडे के फूटने का इंतजार कर रहे थे। इसमें अंडे के साथ में खड़ा एक पक्षी घड़ी को दर्शाते हुए दिखाया गया था।
डूडल ने शुक्रवार को 2016 के अंडे के फूटने पर अलग-अलग पक्षियों और जानवरों को दर्शाया है। इसमें कभी इस अंडे से बत्तख, कभी मगरमच्छ, तो कभी कछुओं को बाहर निकलते देखा जा रहा है।
इस डूडल के जरिये गूगल नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है।
dharmpath.com dharmpath