हिंसक, भड़काऊ संदेश देने वाले उपयोगकर्ताओं को बाहर करेगा ट्विटर

ब्लॉग में कहा गया है कि वह अपमानजनक और हिंसक संदेश को ट्वीट करने वाले लोगों की पहचान करेगा और उन्हें सोशल नेटवर्क से बाहर कर देगा।

हाल में आतंकवादियों द्वारा आतंकवादी संगठनों में भर्तियों और द्वेषपूर्ण भाषण के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल की खबरें बढ़ने के कारण यह नीति बनाई गई है।

ट्विटर की विश्वास और सुरक्षा निदेशक मेगन क्रिस्टीना ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, “संशोधित नीति में इस बात पर अधिक जोर दिया गया है कि ट्विटर आपत्तिजनक, हिंसक संदेशों को बर्दाश्त नहीं करेगा।”

क्रिस्टीना ने कहा, “हम हमेशा विभिन्न तरह के विचारों को प्रोत्साहन देते हैं, लेकिन हम दुर्व्यवहार की हद पार करने वाले उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493