अधिकांश अमेरिकी एयरलाइन्स में नहीं मिलता पौष्टिक भोजन : सर्वेक्षण

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि हंटर कॉलेज और न्यूयार्क सिटी यूनिवर्सिटी में पोषण के प्रोफेसर चार्ल्स प्लाटकिन द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह परिणाम सामने आया है।

प्लाटकिन ने अमेरिका के 12 प्रमुख विमानन कंपनियों पर यह सर्वेक्षण किया और उन्हें पौष्टिक तथा कम कैलोरी सहित 10 वर्गो में रखने के बाद यह परिणाम निकाला।

उनके मुताबिक, विमानन कंपनियों को विमानों में परोसे जाने वाले भोजन, खाद्य पदार्थो को पौष्टिक बनाने तथा उन खाद्य पदार्थो में मौजूद कैलोरी को कम करने की दिशा में काफी मेहनत करनी होगी।

प्लाटकिन द्वारा संचालित वेबसाइट ‘डाइटएक्टिव डॉट कॉम’ में इस सर्वेक्षण के परिणाम को साझा किया गया है।

इस सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने घरेलू उड़ानों के ‘इकॉनामिक क्लास’ में सफर करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध भोजन पर अधिक ध्यान दिया।

अपने सर्वेक्षण में प्लाटकिन ने पाया कि अधिकांश एयरलाइन्स अपने ‘मेन्यू आइटम’ के बारे में पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान करने में विफल रहीं।

प्लाटकिन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि पूरे अमेरिका में एयरलाइन्स पौष्टिक भोजन परोसते हैं।”

प्लाटकिन ने 2000 में अपना सर्वेक्षण शुरू किया था और उन्होंने पाया कि एयरलाइन्स को अपने विमानों में परोसे जाने वाले स्वस्थ भोजन में किया गया सुधार जारी रखना होगा, क्योंकि ग्राहक अपने खाने के बारे में अधिक रुचि रखने लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493