हैदराबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नए साल के जश्न के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
तेलंगाना के महबूबनगर जिले में शुक्रवार पुर्वाह्न दो मोटरबाइकों के टकराने से तीन युवक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना महबूबनगर जिले में वंगुरु मंडल में उस समय हुई, जब पीड़ित नए साल का जश्न मनाने के बाद घर लौट रहे थे।
मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गए, इस पर दो लोग सवार थे।
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में भी नव वर्ष समारोह के दौरान इसी तरह की एक घटना हुईं। एक मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल हो गया।
हादसा उंदी के पास आधी रात को हुआ।
हैदराबाद में नया साल शांतिपूर्वक रहा। कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाने के करण हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की सीमा से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
साइबराबाद पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने कहा कि नए साल का जश्न शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि 7,000 कर्मियों को वाहन चेकिंग के लिए विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था।
dharmpath.com dharmpath