विलारियल ने वालेंसिया को 1-0 से दी मात

विलारियल (स्पेन), 1 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रूनो सोरिआनो के शानदार गोल की बदौलत विलारियल ने ला लीग में वालेंसिया को 1-0 से हरा दिया।

विलारियल (स्पेन), 1 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रूनो सोरिआनो के शानदार गोल की बदौलत विलारियल ने ला लीग में वालेंसिया को 1-0 से हरा दिया।

गुरुवार को मिली इस जीत के बाद विलारियल 33 अंकों के साथ लीग में चौथे स्थान पर आ गई है। वह पांचवें स्थान पर काबिज सेल्टा विगो से दो अंक आगे है और तीसरे स्थान की टीम रियल मेड्रिड से तीन अंक पीछे है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 3-5-2 की रचना से उतरी वालेंसिया की टीम मैच में विलारियल के सामने संघर्ष करती नजर आई। विलारियल ने अच्छा खेल दिखाते हुए गोल करने की काफी कोशिश की लेकिन वालेंसिया के गोलकीपर जोमे डोमेनचे ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिए।

मेजबानों को पहले हाफ में फ्री किक के रूप में एक अच्छा मौका मिला था लेकिन सोरिआनो ने गेंद गोलपोस्ट के बाहर मार मौका गंवा दिया।

दूसरे हाफ में वालेंसिया ने काफी आक्रामक शुरुआत की लेकिन वह इस अक्रामकता को महज 15 मिनट तक ही कायम रख सकी।

विलारियल जब मुश्किल में दिख रही थी तभी एक और फ्री किक मिली और इस बार सोरिआनो ने बिना कोई गलती किए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद वालेंसिया ने मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रही और मैच हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493