सिंहस्थ मेला क्षेत्र में होंगी व्यापक चिकित्सा सुविधाएँ

                                              पेथालॉजी जाँच की होगी नि:शुल्क सुविधा

Simhastha-Loboभोपाल-उज्जैन में इस साल होने वाले सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिये व्यापक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। उज्जैन शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र नरवर, घट्टिया, महिदपुर, इंगोरिया, बड़नगर, नागदा, पंथपिपलई आदि स्थान पर शासकीय चिकित्सा केन्द्रों पर आकस्मिक आपदा प्रबंधन के लिये सम्पूर्ण चिकित्सा व्यवस्थाएँ रहेंगी। इन चिकित्सा केन्द्रों पर जरूरत के अनुसार मानव संसाधन, औषधियाँ और चिकित्सा उपकरण के प्रबंध रहेंगे।

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में भी अस्थाई चिकित्सालय में महिला और पुरुषों के लिये अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। अस्थाई चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के साथ मौसमी बीमारियों का उपचार किया जायेगा। गंभीर स्थिति में रोगियों को नजदीक के चिन्हित बेस हॉस्पिटल, शासकीय स्थाई चिकित्सालयों में रेफर किया जायेगा। मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं को चिकित्सा की जरूरत होने पर नि:शुल्क पेथालॉजी सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। मेला अवधि के दौरान विशेष अभियान चलाकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जाँच की सुविधा उपलब्ध करवायी जायेंगी।

सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये उज्जैन शहर के निजी चिकित्सालय भी भागीदारी करेंगे। निजी चिकित्सालय में 1231 बेड स्थाई रूप से उपलब्ध रहेंगे। आईसीयू में 28 बेड सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध रहेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493