भारत, पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान ने 1988 में हुए समझौते के अनुसार एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का शुक्रवार को आदान-प्रदान किया।

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान ने 1988 में हुए समझौते के अनुसार एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का शुक्रवार को आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, “भारत और पाकिस्तान ने आज (शुक्रवार) नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक माध्यमों से परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची का अदान-प्रदान किया। यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच हुए परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निवारक समझौते के तहत हुआ।”

इस समझौते पर हस्ताक्षर 31 दिसंबर, 1988 को हुआ था और 27 जनवरी, 1991 को यह प्रभावी हुआ था।

समझौते के अनुसार, दोनों देशों को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों के बारे में प्रत्येक वर्ष पहली जनवरी को जानकारी देनी होती है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची के लगातार आदान-प्रदान का 25वां वर्ष है। पहला आदान-प्रदान पहली जनवरी, 1992 को हुआ था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493