बाबुल सुप्रियो ने पूर्व सचिव पर विकास रोकने का लगाया आरोप

कोलकाता, 1 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव संजय मित्रा पर राज्य में उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को रोकने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल से सांसद मित्रा ने कई ट्वीट कर मित्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मित्रा जिन्हें सोमवार को केंद्र सरकार ने सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव नियुक्त किया है वे राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह हैं।

उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल में जिस आदमी ने मेरे द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यो में रोड़े अटकाने का काम किया वह पूर्व मुख्य संजय मित्रा हैं।”

सुप्रियो ने अपने ट्विट में लिखा, “मित्रा ने अकेले यह सुनिश्चित किया कि बंगाल राज्य के अधिकारी मेरे साथ सहयोग नहीं करें। वे आईएएस अधिकारी के रूप में तृणमूल के कार्यकर्ता हैं।”

शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने मित्रा को बधाई देते हुए चुटकी ली कि मित्रा को पश्चिम बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए अब अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493