पंजाब : एसजीपीसी ने 4 पंज प्यारों को बर्खास्त किया

अमृतसर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। सिख समुदाय के धार्मिक संकटों को बढ़ाते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को चार पंज प्यारों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया।

अमृतसर में शुक्रवार को हुई एसजीपीसी की संसद की आपातकालीन बैठक में सतनाम सिंह खांडा, सतनाम सिंह जज्जनवाली, तरलोक सिंह और मंगल सिंह को पंज प्यारे के पद से बर्खास्त कर दिया गया। एसजीपीसी ने कहा कि ये चारो अब से उच्च पुजारी के पद से संबंधित कोई निर्णय नहीं ले सकते। इस बैठक की अध्यक्षता एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कर ने की और उन्होंने इस खबर की पुष्टि की।

यह फैसला उस दिन (1 जनवरी) को लिया गया जिस दिन पंज प्यारों ने अकाल तख्त के जत्थेदार गुरबचन सिंह और चार दूसरे तख्त के जत्थेदार को हटाने का डेडलाइन तय किया था।

अब पंज प्यारों ने 2 जनवरी को बैठक कर सिख कौम के सर्वोच्च पद से गुरबचन सिंह को हटाने का निर्णय लेंगे। वहीं, मक्कर ने कहा कि अगर शनिवार को वे कोई बैठक करते हैं तो वह गैरकानूनी होगा, क्योंकि चारो को पंज प्यारे के पद से हटाया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493