पठानकोट-जम्मू राजमार्ग बंद, हाई अलर्ट जारी

जम्मू, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के पठानकोट जिले में आतंकवादी हमले के बाद पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु शनिवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर बहु-सुविधा परिसर का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके लिए वह शुक्रवार को ही जम्मू पहुंच गए थे।

पठानकोट से पंजाब में आतंकवादियों की घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा आज (शनिवार) यहां एक उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने की वजह से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

अधिकारी ने बताया, “सीमाओं पर सुरक्षा एवं चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अतंर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी कर रही है, जबकि सेना जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बराबर नजर बनाए हुए है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493