पठानकोट (पंजाब), 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के यहां स्थित अड्डे पर गोलीबारी और विस्फोट की आवाजें फिर से सुनी गई हैं। यहां करीब तीन घंटे तक गोलीबारी बंद रही थी। हालांकि तलाशी अभियान अब भी जारी है।
शनिवार तड़के लगभग तीन बजे चीर से छह सशस्त्र आतंकवादियों ने वायुसेना के अड्डे पर धावा बोल दिया। ये आतंकवादी भारतीय सेना की पोशाक में थे। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह लगभग आठ बजे तक चलती रही, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए।
क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। पूर्वाह्न् 11.30 बजे के आसपास गोलियों की आवाजें फिर से सुनी गईं।
दो और विस्फोटों की आवाजें भी सुनी गईं, जो हथगोलों के फटने जैसा था।
हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि गोलीबारी की ये घटनाएं किस तरह की थीं, लेकिन सैन्य अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath