मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा सिनेमाटोग्राफी अधिनियम : राठौड़

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राघवेंद्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को कहा कि एक नए सिनेमाटोग्राफी अधिनियम के लिए एक समिति गठित की गई है, ताकि फिल्म प्रमाणन के तरीकों में बदलाव लाया जा सके। साथ ही उन्होंने इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिए के अनुरूप बताया।

राठौड़ ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “रचनात्मकता पर अंकुश लगाने की जगह फिल्म प्रमाणन के पुराने तरीकों से अलग हटकर देखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिए के अनुरूप सिनेमाटोग्राफी अधिनियम के लिए समिति गठित।”

राठौड़ के ट्वीट से पूर्व प्रख्यात फिल्मकार श्याम बेनेगल को देश के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के लिए एक समग्र ढांचे की सिफारिश और सिनेमाटोग्राफिक अधिनियम में बदलावों के लिए सुझाव देने के लिए गठित एक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

समिति का गठन इसलिए किया गया है ताकि कलात्मक रचनात्मकता और आजादी पर अंकुश न लगे।

पिछले वर्ष फिल्म बाजार के मौके से इतर राठौड़ ने कहा था कि हम एक नए सिनेमाटोग्राफी अधिनियम पर काम कर रहे हैं। न्यायमूर्ति मुद्गल समिति से एक मसौदा मिला है, हम उसे सुझावों के लिए कुछ विशेषज्ञों को दे सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493