पाकिस्तान : मोदी के दौरे के खिलाफ याचिका दायर

इस्लामाबाद, 2 जनवरी (आईएएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के पाकिस्तान दौरे के खिलाफ लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है।

द नेशन की रपट के अनुसार, मुनीर अहमद नामक याचिकाकर्ता ने शुक्रवार को कहा कि मोदी मोदी ने बगैर आधिकारिक अनुमति के 120 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की यात्रा की।

अहमद ने कहा कि मोदी की यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली और इसमें किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

इस याचिका में संघीय सरकार, नागरिक उड्डयन एवं हवाईअड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) को पक्षकार बनाया गया है।

मोदी ने 25 दिसम्बर को अचानक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने के लिए पाकिस्तान की यात्रा की थी। लाहौर में शरीफ के जाति उमरा आवास पर दोनों नेताओं के बीच डेढ़ घंटे लंबी बातचीत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493