नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।
राहुल ने ट्वीट किया, “पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”
पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार तड़के भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हमला तड़के लगभग 3.30 बजे हुआ, जिसमें भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath