चेन्नई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। छह फुट आठ इंच लंबे दक्षिण अफ्रीकी टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन का मानना है कि उनकी ज्यादा लंबाई उनके लिए वरदान तो है ही, लेकिन साथ ही परेशानी का भी कारण बनती है।
चेन्नई ओपन में हिस्सा लेने यहां आए 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त एंडरसन ने कहा, “अधिक लंबाई टेनिस में थोड़ी मजेदार है, क्योंकि इससे सर्विस फायदा मिलता है लेकिन खेलने के दौरान कुछ दिक्कतें भी आती हैं।”
उन्होंने कहा, “लंबा खिलाड़ी अपनी कमियों पर मेहनत कर सुधार कर सकता है लेकिन कम लंबाई वाले खिलाड़ी मेहनत करके भी ज्यादा लंबाई से मिलने वाला फायदा हासिल नहीं कर सकता।”
एंडरसन चार से 10 जनवरी के बीच होने वाले चेन्नई ओपन नें हिस्सा लेने यहां पुहंचे हैं।
उन्होंने चेन्नई ओपन के बारे में कहा, “भारत में यह मेरी पहली एटीपी स्पर्धा है। हालांकि इससे पहले मैं भारत में 2014 में खेल चुका हूं। तब मुझे और मेरी पत्नी को भारत काफी पसंद आया था। यहां टेनिस के काफी प्रशंसक हैं और यहां के व्यंजन भी काफी लजीज हैं। मैं चेन्नई ओपन में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath