नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उत्तरी पंजाब के पठानकोट में शनिवार तड़के वायु सेना के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट शहर में हुए आतंकवादी हमले में भारतीय वायुसेना के दो सुरक्षा जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया।
यहां मुठभेड़ शनिवार तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई थी, जो सुबह आठ बजे तक चलती रही। इसके बाद पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक शांति रही। लेकिन इसके बाद फिर गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।
आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर तलाशी अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath