त्रिपुरा : महिला की कंरट लगने से मौत, शराबी दंपति डूबे

अगरतला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में शनिवार को जहां एक ओर एक जनजातीय महिला की करंट लगने से मौत गई और उसके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी और तालाब में गिरने से एक शराबी दंपति की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता उत्तम कुमार भौमिक ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि रेनुकुमारी रींग (22) को करंट उस समय लगा, जब वह शुक्रवार रात दक्षिणी त्रिपुरा में अपने आवास पर टेलीविजन का तार जोड़ रही थी। वहीं उसके परिवार के पांच लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, जिसमें वे भी घायल हो गए।

गंभीर अवस्था में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना, झारखंड के रहने वाले एक जनजातीय दंपति के साथ घटित हुई। दोनों नशे की हालत में तालाब में गिर गए।

संभु ओरंग (42) और उनकी पत्नी बीना ओरंग (35) शुक्रवार रात पश्चिमी त्रिपुरा में एक तलाब में गिर गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493