उप्र : बदमाशों ने 4 गैंगमैनों को अगवा किया

मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन चंदा, संजय, रामकिशोर (गैंगमैन नंबर 160)व गुल्ला (गैंगमैन नंबर 161) ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद चारों मानिकपुर से अपने घर वबनापुरवा जाने के लिए निकले। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने चारों गैंगमैन के साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। रामकिशोर और गुल्ला किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से बच निकले।

पुलिस उनकी तलाश ही कर रही थी। इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि अपहृत दो गैंगमैन चंदा और संजय को भी अपहर्ताओं ने मुक्त कर दिया। अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त चारों गैंगमैन की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493