उप्र : कोहरे के कहर में 5 वाहन भिड़े, एक चालक की मौत

घना कोहरा होने के कारण एक के बाद एक पांच वाहन टकरा गए, जिसमें समाजवादी 102 एम्बुलेंस के चालक व ईएमटी भी बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रतापगढ़ से अमृतसर जा रहा आंवला लदा ट्रक घने कोहरे के कारण लखनऊ बाईपास से एक किलोमीटर आगे खड़ा था। उसी बीच पीछे से आ रही डीसीएम उसमंे जा घुसी। जोरदार टक्कर के कारण डीसीएम चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं पंजाब के गुरुदासपुर जिले के निवासी ट्रक चालक मनदीप सिंह व उसका खलासी युवराज सिंह (17) घायल हो गए। घने कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, तभी पीछे से आ रही डिजायर कार टकरा गई। हालांकि इसमें बैठे एक भी युवक को चोट नहीं आई, तभी पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्राले के चालक की नजर पड़ गई। उसने बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

इसी बीच शहर की ओर आ रही समाजवादी 102 नं. एम्बुलेंस सरिया लदे ट्राला में जा घुसी, जिसमें चालक व ईएमटी आदर्श पुत्र सुनील कुमार निवासी देवीदीन का पुरवा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव व आकाश पुत्र श्यामलाल निवासी सैदलीपुर थाना बरोर कानपुर दिहात घायल हो गए।

इसी बीच प्राइवेट एम्बुलेंस नं. यूपी 71 टी/5185 का चालक सलमान जो बाईपास में सड़क हादसे में मरे चालक का शव लेने जा रहा था। वह भी रोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

इस हादसे में उसे एक भी खरोच नहीं आई। उधर, घायल 102 के चालक व ईएमटी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रिफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493