नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह घना कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान दिनभर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 200 मीटर थी।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath