लंदन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व आर्सेनल फारवर्ड और फ्रांस के लिए विश्व कप विजेता थिएरी हेनरी का मानना है कि इस सत्र में मैनचेस्टर सिटी इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने में सर्गियो अगुएरो मुख्य भूमिका निभाएंगे।
अर्जेटीना के फारवर्ड को चोटों का सामना करना पड़ा था, लेकिन शनिवार को वाटफोर्ड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की।
लीग सूची में सिटी अब आर्सेनल से तीन अंक पीछे तीसरे स्थान पर है।
वेबसाइट ‘स्काईस्पोर्ट्स’ ने शनिवार को हेनरी के हवाले से बताया, “वह मुख्य खिलाड़ी हैं। वह घायल रहने और बेहतर प्रदर्शन न करने के कारण अधिक गोल नहीं दाग पाए।”
वेबसाइट में आगे कहा गया, “वह अपनी पूरी नजर बॉल पर रखते हैं और इसलिए वह मुख्य खिलाड़ी हैं। इसलिए, आप सर्गियो को शामिल करने के लिए इतनी बड़ी कीमत देते हैं।”
हेनरी ने कहा, “वह कमजोर थे, लेकिन अचानक दो गोल दाग कर जीत हासिल कर ली। यह खेल होता है। जब आप आखिरी बचे 10 मिनट में बाजी पलटते हुए जीत हासिल करते हैं। इससे टीम के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है।”
dharmpath.com dharmpath