लॉस एंजेलिस, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका मारिया कैरे का कहना है कि मशहूर अफ्रीकी अमेरिकी संगीत शैली ‘रिदम एंड ब्लूज’ (आर एंड बी) की अपनी साथी और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता नतालिए कोल के निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर अपने साथ कोल की एक भावनात्मक तस्वीर साझा करते हुए कैरे ने लिखा, “खूबसूरत और प्रतिभाशाली नतालिए कोल के निधन के बारे में सुनकर गहरा आघात पहुंचा है।”
मशहूर गायिका ने आगे लिखा, “उनके परिवार और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्हें बेहद याद किया जाएगा।”
तस्वीर में कोल कैरे के चेहरे को प्यार से दोनों हाथों में भरे दिखाई दे रही हैं और दोनों के चहरे पर मुस्कान और संतुष्टि का भाव है।
जैज दिग्गज नैट किंग कोल की बेटी नातलिए का 65 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते 31 दिसंबर को लॉस एंजेलिस के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
‘दिस विल बी’ और ‘आई हैव गॉट लव ऑन माय माइंड’ जैसे कई हिट गानों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath