प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन ने नानशा द्वीपों के योंगशू जियाओ में हवाईपट्टी के निर्माण का काम पूरा कर लिया है।
उन्होंने इस संदर्भ में वियतनाम द्वारा उठाई गई आपत्ति पर प्रतिक्रियास्वरूप कहा कि चीन सरकार ने यह पता करने के लिए कि हवाईपट्टी पर मौजूद सुविधाएं नागरिक उड्डयन मानकों के अनुरूप हैं या नहीं, परीक्षण उड़ान के लिए एक असैन्य विमान का इस्तेमाल किया है।
हुआ ने कहा, “नानशा द्वीप और उससे लगे जलक्षेत्र पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है। चीन वियतनाम की ओर से निराधार आरोपों को स्वीकार नहीं करेगा।”
हुआ ने कहा कि मौजूदा समय में चीन और वियतनाम के बीच विकास की गति बनी हुई है। चीन को आशा है कि वियतनाम सतत, स्वस्थ और स्थिर द्विपक्षीय संबंध हासिल करने के लिहाज से काम कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath