स्वेंसिया पर जीत युनाइटेड के लिए शानदार शुरुआत : वान गाल

मानचेस्टर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच लुइस वान गाल का मानना है कि स्वेंसिया पर उनकी टीम की जीत वह आरंभ बिंदु बन सकती है जहां से फुटबाल क्लब इस साल के अभियान की शुरुआत करना चाहेगा।

मानचेस्टर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच लुइस वान गाल का मानना है कि स्वेंसिया पर उनकी टीम की जीत वह आरंभ बिंदु बन सकती है जहां से फुटबाल क्लब इस साल के अभियान की शुरुआत करना चाहेगा।

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के शनिवार के मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड ने स्वेंसिया को एक के मुकाबले दो गोल से शिकस्त दी। युनाइटेड के लिए एंथोनी मार्शल और वायने रूनी ने गोल दागे। स्वेंसिया की तरफ से एकमात्र गोल जिल्फी सिगुर्डसन ने किया।

मैनचेस्टर युनाइटेड को इस मैच से पहले आठ मैच में कोई जीत नहीं मिली थी। 1990 के बाद से यह टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। इस वजह से वान गाल के कोच बने रहने पर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इस जीत के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

‘बीबीसी’ के मुताबिक वान गाल ने कहा, “यह लाजवाब है कि दबाव के तहत खेलते हुए, एक जोखिम भरी शैली में आप अपने गेम प्लान को इस तरह से लागू कर सकें। मुझे उम्मीद है कि यह हमारे लिए शानदार प्रारंभिक बिंदु होगा।”

रूनी की फ्लिक इस सीजन में उनके लिए तीसरा गोल लेकर आई। सीजन में उनके गोलों की संख्या भले कम हो लेकिन कुल मिलाकर वह मैनचेस्टर युनाइटेड की तरफ से सर्वाधिक 249 गोल मारने के बाबी चाल्र्टन के रिकार्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। रूनी अब तक मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 238 गोल मार चुके हैं।

क्लब इतिहास में रूनी के इस योगदान पर हालैंड निवासी वान गाल ने कहा, “अब हम पहले की तुलना में अधिक मैच खेलते हैं, फिर भी यह एक उपलब्धि है। “

वान गाल ने कहा, “उन्होंने शानदार गोल मारा है, जिसमें बायां पैर, दाहिने के पीछे था। आप अनुमान नहीं लगा सकते कि यह कैसा गोल था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493