अमेरिकी क्लब से जुड़े ब्राजीलियाई गोलकीपर ब्रूनो

रियो डी जेनेरियो, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के डिवीजन-2 फुटबाल क्लब फोर्ट लॉडरडेल स्ट्राइकर्स ने ब्राजीलियाई गोलकीपर ब्रूनो के साथ करार किया।

गौरतलब है कि ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो के पास इस क्लब का आंशिक मालिकाना हक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्लोरिडा के क्लब लॉडरडेल ने शनिवार को बताया कि 31 वर्षीय ब्रूनो इससे पहले ब्राजील के सेरी-ए क्लब पाल्मिरास के लिए खेलते थे।

फोर्ट लॉडरडेल के ब्राजीलियाई कोच कायो जनार्दी ने कहा, “ब्रूनो के पास ब्राजील के दिग्गज क्लबों में से एक के साथ खेलने का अनुभव है।”

क्लब ने साथ ही दो और गोलकीपर-वेनेजुएला के डिएगो रेस्ट्रेपो और अर्जेटीना के मातियास रेनारेस के साथ भी करार किया है।

अमेरिका के नॉर्थ अमेरिका सॉकर लीग में खेल रहा लॉडरडेल पिछले वर्ष स्प्रिंग चैम्पियनशिप में आठवें स्थान पर रहा, जबकि फॉल चैम्पियनशिप में क्लब को चौथा स्थान हासिल हुआ।

इस महीने के अंत में क्लब फ्लोरिडा कप में हिस्सा लेगा, जिसमें ब्राजील, जर्मनी और कोलंबिया के क्लब भी शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493