आयरिश बच्चे ज्यादा यौन सक्रिय

लंदन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले आयरिश बच्चों की संख्या में कमी आई है, लेकिन ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ गई है, जो यौन रूप से सक्रिय रहे।

यह अध्ययन आठ से 17 साल की उम्र के 13,500 से भी ज्यादा पर बच्चों पर गया।

आयरिशटाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आयरिश हेल्थ प्रमोशन रिसर्च सेंटर’ द्वारा 2010 में किए गए शोध और 2014 में किए गए शोध के बीच धूम्रपान और शराब सेवन के मौकों में कमी आई है। साथ ही ऐसे बच्चों की संख्या में भी इजाफा हुआ है जिन्होंने कहा कि उन्होंने कभी शराब का सेवन नहीं किया।

लेकिन शोध में यौन सक्रियता के मामलों में आयरिश बच्चों का आंकड़ा बढ़ा हुआ पाया गया।

शोध में 15-17 वर्ष की उम्र के बच्चों से यौन संबंध के बारे में भी पूछा गया, जिसमें लगभग 27 प्रतिशत बच्चों ने कहा कि वे यौन संबंध बना चुके हैं, जबकि पहले यह आंकड़ा 23 प्रतिशत था।

आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों (21 प्रतिशत) की तुलना में ज्यादा लड़कों (31 प्रतिशत) ने यौन सक्रिय होने की बात स्वीकारी।

इन बच्चों में से एक-तिहाई ने कहा कि उन्होंने गर्भ निरोधक गोलियों और लगभग तीन चौथाई ने कंडोम का प्रयोग किया।

शोध में एक अच्छी बात भी सामने आई। आयरिश बच्चों में 2010 की तुलना में फलों और सब्जियों के सेवन का अनुपात बढ़ गया, जबकि मिठाइयों और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन घट गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493